फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चोरी करने वाली दो महिलाएं पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने स्टेशन पर चलाए चेकिंग अभियान में ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाली दो महिलाओं को पकड़ा है। जिसमें कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिहं ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर पर तबस्सुम पत्नि इमरान मलिक निवासी रैन बसेरा बारगाह साबिर कलियर तथा आस्मीन पत्नी असलम मलिक निवासी मोहल्ला खानका मंगलौर रोड, देवबंद को गिरफ्तार किया। तबस्सुम के कब्जे से एक जोड़ी पायल आदि सामान तथा आस्मीन के कब्जे से एक गले का हार, एक जोड़ी कानों के बुंदे बरामद हुए। बरामद सामान उन्होंने ट्रेनों में यात्रियों के चोरी किए थे। जीआरपी ने उनका चालान कर जेल भेज दिया। उधर, स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक से नौशाद पुत्र भूरा निवासी वकील के बाग के पास मिमलाना रोड को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 207 नशीली गोलियां बरामद हुई। बताया कि यह जहर खुरानी गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें