बड़गांव (सहारनपुर)। कोर्ट के आदेश पर 11 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। घटना में शामिल आठ आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
बता दें कि चार माह पूर्व बड़गांव निवासी दो अलग अलग गुटों के लोगों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये थे। इसके तहत कस्बा निवासी राजपाल, पप्पू पुत्रगण चंदू ने दूसरे पक्ष के संजू पुत्र सुशील, मिंटू पुत्र मामचन्द तथा पंकज उर्फ मोनू भंडारी सहित 11 लोगों के विरुद्ध कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराने की मांग की थी। कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। बड़गांव पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेशों पर सभी उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 147, 148, 149, 452, 323, 307, 504, 506 व 3(2)एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में नामजद आठ आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।