फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर रूपये हड़पने में दरोगा सस्पैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर रुपये हड़पने में दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कोतवाली देहात थाने के फालोवर के पुत्र को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हड़पने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
कोतवाली देहात थाने में तैनात दरोगा यशपाल सिंह ने थाने के फालोवर ध्यान सिंह के पुत्र की नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये हड़प लिए। एसपी को इस मामले की शिकायत करने पर दरोगा ने एक लाख 15 हजार रुपये तो वापस कर दिए थे, बाकी 85 हजार रुपये नहीं दिए। एसपी ने दरोगा की जांच कराई तो सभी आरोप सही पाए गए। एसपी ने पुलिस की छवि धूमिल करने, पुलिस की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाने, कर्तव्य पालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने में दरोगा यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें