गंगोह (सहारनपुर)। गांव खानपुर गुर्जर निवासी एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज की है। इसमें पांच लोगों को नामजद किया गया है।
पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका पति अपाहिज है और उसके बड़े पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। आरोपी उस पर गलत निगाह रखता था और छेड़छाड़ करता था। 11 सितंबर को तो आरोपी उसे घर में अकेली पाकर घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। तहरीर के अनुसार कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया और गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। कोतवाली में कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का सहारा लिया। एसीजेएम तृतीय के आदेश पर जीशान, याकूब, राकिब, अफसर व कय्यूम को नामजद किया गया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।