फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर छापेमारी, वाहन छोड़कर भागे माफिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने अवैध रेत खनन करने वालों की धर पकड़ के लिए ग्राम मंधोर में छापेमारी की। पुलिस को देखकर खनन माफिया रेत से लदे वाहनों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके से रेत से लदी ट्राली तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसएसपी के निर्देश पर क्यूआरटी टीम भी मंधोर पहुंची, लेकिन तब तक पुलिस कार्रवाई कर लौट चुकी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सरसावा पुलिस को सूचना मिली की ग्राम मंधोर में यमुना किनारे खनन माफिया अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं। जिसके बाद एसओ सरसावा सुधीर उज्ज्वल ने टीम के साथ मंधोर में बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देख खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया और वह अपने वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक ट्राली तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि ट्राली मालिक की पहचान हो गयी है वो मंधोर का जोगेंद्र उर्फ टीटू है जिसके विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है। एसओ ने कहा कि गांव में खनन माफिया के रूप में कुछ और लोग भी चिह्नित हैं जिन पर सात कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें