नानौता(सहारनपुर)।दिनदहाड़े तमंचों से लैस बदमाशों ने पशु व्यापारी से नकदी और बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम सूभरी निवासी पशु व्यापारी सत्यपाल सिंह पुत्र सलेखचंद सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपने गांव से दूसरे गांव शिमलाना में किसी काम से जा रहा था। देवबंद रोड स्थित कल्लरपुर ईंट भट्टे के निकट राजबाहे पटरी पर आम के बाग से निकले दो बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक रुकवा ली। इसके बाद बदमाश उससे 10 हजार 500 रुपये और नई सुपर स्पलेंडर बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह मामले की सूचना अपने साझीदार पुष्पेंद्र त्यागी को दी। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पुलिस को लूट होने के बारे में बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।