फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र नगर से एमआर का अपहरण, बाद में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने चंद्र नगर से एक एमआर को गन प्वाइंट पर लेकर अपहरण कर लिया। बदमाश एमआर को नवादा रोड की तरफ ले गए थे। पता चलते ही एमआर के परिजन सक्रिय हो गए। पीछा करने पर बदमाश एमआर को छोड़कर भाग निकले। उधर, कोतवाली सदर पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम करीब छह बजे बाइकों पर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने चंद्र नगर में रहने वाले एमआर के कान पर पिस्टल लगाकर घर से उठाया। इसके बाद वह उसे अपनी बाइक पर बिठाकर नवादा रोड की ओर चले गए। पता चलने ही परिजनों में हड़कंप मच गया। तुरंत डायल 100 को सूचना दी गई। साथ ही परिजनों ने खुद भी पीछा किया। पीछा करने की वजह से बदमाश एमआर को नवादा रोड के जंगल में छोड़कर भाग निकले। एमआर ने बताया कि बदमाश उससे रुपये की मांग कर रहे थे। डायल 100 पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। उधर, कोतवाली सदर बाजार पुलिस रात आठ बजे तक मामले से अनभिज्ञता जताती रही। कोतवाली प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।

दो चोरों को जेल भेजा
सहारनपुर, 07 अगस्त। थाना कुतुबशेर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो युवकों को जेल भेजा। पकड़े गए चोरों के नाम शहबाज पुत्र राशिद निवासी इस्लामिया इंटर कॉलेज क्षेत्र और जहांगीर पुत्र जरीफ निवासी नदीम कॉलोनी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें