फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार के दो इनामी बदमाश हत्थे चढ़े

Sat, 05 Nov 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
सरसावा पुलिस की गिरफ्त में आए इनामी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गैंगस्टर में वांछित चल रहे पांच-पांच हजार के दो बदमाशों को सरसावा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। दोनों ही बदमाशों पर हरियाणा से लेकर सहारनपुर के कई थानों में लूटपाट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना सरसावा प्रभारी संजय पांडेय की ओर से वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूटपाट करने वाले वांछित दो बदमाशों फरीद और सुफियान निवासी तुरमतखेड़ी थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार किया।

दोनों ही बदमाशों पर पांच-पांच हजार इनाम घोषित है। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में दोनों ही वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश शातिर अपराधी हैं और हरियाणा के अलावा सहारनपुर के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से दूर थे। दो दिन तक पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें