फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही पर पत्नी से मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रेम विवाह करने वाले सिपाही ने दूसरी के चक्कर में अपनी नई नवेली पत्नी पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। नवविवाहिता जख्मी हालत में सदर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में ले जाकर मेडिकल कराया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक युवती लहूलुहान हालत में सदर कोतवाली पहुंची। उसने अपने पति पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। युवती ने आरोप लगाया कि वह मुजफ्फरनगर के एक गांव की रहने वाली है। कुछ माह पूर्व ही उसने अपने गांव के पास के ही गांव के युवक से प्रेम विवाह कर लिया था, जबकि दोनों के परिजन इसके खिलाफ थे।
युवक ने सिपाही भर्ती के लिए आवेदन कर रखा था। उसका पुलिस महकमे में चयन हो गया तो उसका प्रशिक्षण शुरू हो गया। जिस कारण दोनों लोग सदर कोतवाली के एक मोहल्ले में आकर रहने लगे। उसकी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हो गई। उसने आरोप लगाया कि इसी दौरान युवक के संबंध दूसरी युवती से हो गए। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच तकरार हुई। उसने आरोप लगाया कि मंगलवार को सिपाही ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। सदर कोतवाली पहुंचकर उसने अपने सिपाही पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसको उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी ने अशोक सोलंकी ने बताया कि सिपाही की पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया था। उसे चोट भी लगी थी, जिस कारण उसका मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें