फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का ऑपरेशन 15, निशाने पर 13 हजार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसे नाम दिया गया है ऑपरेशन 15, इस अभियान के तहत 15 साल के भीतर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले करीब 13 हजार बदमाशों की सूची बनाई गई है। प्रत्येक थानाध्यक्ष को सूची में शामिल बदमाशों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन 15 के शुरू करने के पीछे बड़ी वजह यह बताई जा रही कि लूट, चोरी, चेन स्नेचिंग और अन्य प्रकार की वारदातों में पुराने बदमाशों का हाथ रहता है, जो नए बदमाशों से वारदातें कराने में सक्रिय रहते हैं। ऐसे बदमाशों तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल होता है, क्योंकि नए बदमाशों का कोई रिकार्ड पुलिस के पास नहीं होता है। लिहाजा अब पुलिस ने उन पुराने बदमाशों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो पूर्व मेें आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे हैं। पुलिस यह भी चेक कर रही है कि पूर्व में अपराध करने वाले बदमाश वर्तमान में क्या कर रहे हैं। बदमाश जेल में हैं या अपने घर पर। इसको लेकर गंभीरता से निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
---- इन वारदातों को करने वालों की है सूची
चोरी, चेन स्नेचिंग, वाहन चोरी, नकबजनी, डकैती, लूट, फिरौती के लिए अपहरण, रंगदारी मांगने, लूट के लिए हत्या करने वाले बदमाश को इस सूची में शामिल किया गया।
विज्ञापन

नकुड़ क्षेत्र में सबसे ज्यादा
सहारनपुर जनपद में 22 थाने हैं। 15 साल के आंकड़े में अपने ही थाना क्षेत्र में वारदात करने वाले बदमाशों में सर्वाधिक नकुड़ कोतवाली क्षेत्र में 786 बदमाश चिह्नित किए गए हैं, जबकि देवबंद कोतवाली क्षेत्र में 712 और तीसरे नंबर पर गंगोह थाना क्षेत्र के 618 बदमाश चिह्नित हुए हैं, जो अपने ही थाना क्षेत्र में आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। वहीं, दूसरे थाना क्षेत्रों में वारदात करने वाले बदमाशों में सर्वाधिक 491 गंगोह क्षेत्र से हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कोतवाली देहात के 418 और मंडी कोतवाली क्षेत्र के 395 बदमाश शामिल हैं।
सूचीबद्ध बदमाशों की संख्या
स्थानीय थाना क्षेत्र में वारदात करने वाले ------- 5823
दूसरे थाना क्षेत्र में वारदात करने वाले ------- 4406
दूसरे जनपदों में रहने वाले बदमाश --------- 2045
दूसरे प्रदेश में रहने वाले बदमाश ------------ 728

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन 15 शुरू कराया गया है। बीते 15 साल के भीतर आपराधिक वारदातों को अंजाम देन वाले बदमाशों की सूची बनाई गई है। बदमाशों की निगरानी करने और अपराध में लिप्त होने पर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। - दिनेश कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें