फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहीन की हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। शाहीन की हत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीम गठित की हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।
तीतरो कस्बा के मोहल्ला शेखजादगान निवासी नाजिम की पत्नी शाहीन और बेटी नाजमा रविवार शाम करीब पांच बजे बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पर ही पीछे से आए युवक ने गोली मारकर शाहीन की हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मालूम चला था कि हत्यारोपी के भाई की कुछ दिन पूर्व बीमारी के कारण मौत हुई थी, जिसमें आरोपी को शाहीन पर शक था कि उसके द्वारा टोना टोटका किए जाने की वजह से भाई की मौत हुई।
विज्ञापन

उधर, शाहीन का शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। शाहीन की चार बेटियां और दो पुत्र बिलख-बिलखकर कर रोते रहे। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा थी, जो परिवार को ढांढस बंधाने में लगी रही। इसके बाद शाहीन का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी सक्रिय रही।
विज्ञापन

तीतरो थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शाहीन के पुत्र शोएब की तरफ से मोहल्ला शेखजादगान निवासी इरफान और उसके पुत्र आसिफ, आमिर तथा नवाजिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चारों आरोपी अपने घर से फरार हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की चार टीम लगाई गई हैं। कई स्थानों पर दबिश भी दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें