फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौलिया कारोबारी की हत्या में करीबी का हाथ होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला शालीमार गार्डन में हुई तौलिया कारोबारी की हत्या का पुलिस अभी खुलासा तो नहीं कर सकी है, लेकिन पुलिस हत्या में करीबी का हाथ मानते हुए जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने कारोबारी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के शालीमार गार्डन इलाके में सोमवार को तौलिया कारोबारी जगदीश चंद मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस सिर्फ इतनी ही आशंका जता रही है कि बुजुर्ग कारोबारी जगदीश चंद मित्तल की हत्या किसी करीबी ने ही की है। उसके साथ पहले हाथापाई हुई है और फिर फट्टा मारकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा ली है। यही नहीं पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। कॉल डिटेल में कुछ संदिग्ध कॉल के बारे में जानकारी मिल रही है। देहात कोतवाली प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ आए हैं। कॉल डिटेल में मिले संदिग्ध फोन नंबर की जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

-। रहस्य बनकर रह गई सिर काट कर की गई हत्या
-। ब्रिजेश हत्याकांड :
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के मोहल्ला श्यामनगर में 12 दिन पूर्व मिली सिर कटी लाश की पहचान होने के बावजूद पुलिस अब तक उसकी हत्या का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामनगर में 12 दिन पूर्व मिली सिरकटी लाश की पुलिस ने दूसरे ही दिन मोहल्ला मोहित विहार निवासी ब्रजेश उर्फ बंसी के रूप में पहचान करा दी थी। उसके बाद एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन हत्या के कारणों का आज तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर हत्या की जांच भी ठंडे बस्ते में डाल दी है। पहले तो पुलिस ने हत्या में नजदीकी का हाथ बताया था, फिर पैसे के लेनदेन के मामले को लेकर जांच शुरू की। अब पुलिस इस फाइल को बंद कर चुप बैठ गई है। कोतवाली मंडी प्रभारी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस हत्या के खुलासे का प्रयास कर रही है। अभी तक जांच में ठोस सबूत नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें