फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से चाचा की हुई मौत, पुलिस ने भतीजे को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। केंदुकी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल हुए एक पक्ष के इकबाल की मेरठ में उपचार दौरान मौत हो गई। जबकि पुलिस ने उसी के भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रविवार को केंदुकी गांव में श्याम कुमार और इस्लाम पक्ष के बीच जमीन के विवाद में कहासुनी और मारपीट के बाद फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से इकबाल और दूसरे पक्ष से ओमप्रकाश घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को एक पक्ष पर दर्ज रिपोर्ट को झूठा बताते हुए भाजपाइयों ने जमकर हंगामा भी किया था। वहीं, पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए इस्लाम के भाई इकबाल को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुबह दर्ज रिपोर्ट में नामजद मृतक इकबाल के भतीजे दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष बना हुआ है। किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी पहले ही चौकन्ना हो गए हैं। केंदुकी में क्या हालत हैं इसका जायजा लेने के लिए खुफिया विभाग के अधिकारी गांव में ही डेरा जमाए हुए हैं।
ग्राम प्रधान को छोड़े जाने पर भाजपाइयों में रोष
देवबंद। शास्त्री चौक पर आहूत भाजपा की बैठक में जिला संयोजक विनय त्यागी ने केंदुकी में हुई घटना की निंदा करते हुए पुलिस द्वारा ग्राम प्रधान को छोड़े जाने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर पुलिस दोषियों को ऐसी ही छोड़ती रही तो क्षेत्र में अपराध और बढ़ जाएंगे। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्यागी ने कहा कि पुलिस शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करे। इस मौके पर दीपक त्यागी, शिवकुमार त्यागी, जोनी शर्मा, संजय त्यागी, राजेश त्यागी, अनिरुद्ध, रजनीश कुमार, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें