फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कंटेनर से लाखों रुपये की शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने शाहजहांपुर पुलिस चौकी से चेकिंग के दौरान कंटेनर में लदी 908 पेटी अंग्रेजी शराब 272 पंखे तथा 12 पौली कर्वेनोट सीट बंडल बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरसावा पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम शाहजहांपुर पुलिस चौकी के निकट चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर में लदी 908 पेटी अंग्रेजी, 272 पंखे एवं 12 पौली कर्वेनोट सीट बंडल बरामद किए। पुलिस ने दो आरोपियों असगर तथा सलमान निवासी ग्राम अहलालपुर थाना मनाठेर जिला मुरादाबाद समेत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग इलेक्ट्रानिक सामान (पंखे व कर्वेनोट सीट) को पंजाब से तिरपुरा लेकर जाते हैं तथा इन्हीं के पीछे वे शराब की पेटियों को छिपाकर अलग-अलग शहरों में बेच देते हैं। शुक्रवार को भी इलेक्ट्रानिक सामान की पेटियों के बीच शराब की पेटियों को छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें