फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इनामी बदमाश पकडे़

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता(सहारनपुर)। पुलिस ने चार अंतरराज्यीय इनामी बदमाशों को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकडे़ गए बदमाशों के पास से पुलिस ने चार तमंचे कारतूस, बाइक, मोबाइल व अन्य दस्तावेज बरामद होने का दावा किया है। उक्त बदमाश सहारनपुर व अन्य जिलों से लेकर उत्तराखंड राज्य में भी दर्जनभर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस पकडे़ गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना परिसर पर पत्रकारवार्ता के दौरान सीओ गंगोह राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल मय फोर्स व अभिसूचना विंग अपराध शाखा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर बीती रात्रि नानौता क्षेत्र के तीतरों मोड के निकट चार बदमाशों को उस समय हथियारों सहित पकड़ लिया, जब यह बदमाश क्षेत्र में किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकडे़ गए बदमाश दीपक उर्फ सन्नी पुत्र सुरेन्द्र निवासी खड़ौली थाना कंकरखेडा, मेरठ, बसंत उर्फ जग्गू पुत्र चन्द्रवीर, रवि पुत्र देवेन्द्र व गोविंद पुत्र सुखवीर निवासीगण मुरादपुरा थाना तितावी जिला मुज्जफ्फरनगर को तीन तमंचे 315 बोर व एक तमंचा 312 बोर, भारी मात्रा में कारतूसों सहित पकड़ा है। इनके पास से पुलिस को एक बाइक, एक मोबाइल फोन सहित एक आधार कार्ड इकबाल पुत्र रसूला निवासी मियानगी बड़गांव, सहारनपुर का मिला है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश सहारनपुर जिले के साथ पड़ोसी जिले मुज्जफ्फरनगर के पुरकाजी व अन्य जगहों के साथ पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में भी दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के मुताबिक बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बदमाशों को पकड़ने के दौरान अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन, उपनिरीक्षक कुंवरपाल सिंह, सतीश कुमार, कांस्टेबल कपिल, वीरपाल सिंह, तरुण कुमार, शमीम अहमद, संजय सोलंकी, मोहित, अंकुर आदि सम्मिलित रहे।
पकडे गए दो बदमाशों पर था 25-25 हजार रुपये का इनाम
गिरफ्तार हुए उक्त चार बदमाशों में से दीपक उर्फ सन्नी पुत्र सुरेन्द्र व बसंत उर्फ जग्गू पुत्र चन्द्रवीर पर थाना नानौता पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने इस गिरोह का सरगना दीपक को बताया है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने कबूल की लूट की घटनाएं
पुलिस के अनुसार पकडे़ गए बदमाशों ने 29-30 अक्तूबर की रात्रि नानौता क्षेत्र से एक बाइक पैशन व मोबाइल लूट लिया था। एक नवंबर को थाना बड़गांव में लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा मुज्जफ्फरनगर जिले के पुरकाजी में लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 20 नवंबर को थाना रामपुर मनिहारान में चोरी की घटनाएं कर चुके हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में दर्जनों घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।
पकड़े गए सभी बदमाशों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच
थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़े गए सभी बदमाशों की उम्र महज 18 से 22 के बीच है। पकड़े गए बदमाश कक्षा 7 से लेकर 10 तक पढे़ हैं। बदमाशों के मुताबिक छोटी उम्र में ही अमीर बनने और महिला मित्र होने के चलते उनके शौक पूरे करने के चक्कर ने उन्हें लगातार अपराध की दुनिया में धंसते चले गए। इन बदमाशों की खासियत यह थी कि उक्त बदमाश दिन में मजदूरी करते थे और रात को घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें