फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग से क्षुब्ध पिता ने ही की थी रचना की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। चिराउ गांव में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा के छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को छात्रा के पिता को गिरफ्तार कर घटना का सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते समाज में लोक लिहाज के कारण बाप ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

17 सितंबर को चिराउ निवासी सतेन्द्र ने अपनी बेटी रचना को पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ से आहत होकर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का आरोप लगाकर गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने मृतक छात्रा का पीएम कराया था। पीएम रिपोर्ट में छात्रा की गला दबाने से हुई मौत के चलते मामले ने नया मोड़ ले लिया था, लेकिन पुलिस ने घटना की जांच करते हुए मंगलवार को छात्रा के पिता सतेन्द्र को सर्विस रोड स्थित मानव केन्द्र से गिरफ्तार कर बेटी की मौत से पर्दा उठाते हुए घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस कस्टडी में बेटी के पिता सतेन्द्र पुत्र अनूप ने बताया कि पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते उसने बेटी को कई बार समझाया, लेकिन जब बेटी नहीं मानी तो उसने मौका मिलते ही चारपाई पर लेटी अपनी बेटी का हाथ से गला दबाकर हत्या की थी। उसके बाद उसने छेड़छाड़ का आरोप लगा युवक के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। थाना प्रभारी संजीव कुुमार ने बताया कि छात्रा की हत्या के मामले में उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें