फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। एक विवाहिता को दहेज के लिए जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए उसके पिता ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली बेहट में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव जैरासी जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि उसकी बेटी कोमल की शादी दो साल पहले कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मेघनमजरा में नीरज पुत्र पप्पू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को उसके ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। पांच मई को उसकी बेटी को ससुराल वालों ने जहर दे दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके पिता प्रीतम की तहरीर पर आरोपी पति नीरज, ससुर पप्पू, सास मितलेश एवं ननद पूजा के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें