फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। पांच दिन पहले पानसर गांव के पास परचून व्यापारी भाईयों से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा, छुरी, लूटे गए मोबाइल एवं 30 हजार रुपये बरामद किए है। इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जिनके पास से लूटी गई बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने एसएसआई सुशील कुमार आदि पुलिसकर्मियों की टीम के साथ दाऊदपुरा गांव के पास लूट की योजना बना रहे गालिब पुत्र यूसुफ निवासी गांव पानसर और मोबिन निवासी गांव भोजेवाला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गालिब और मोबिन 15 जनवरी को गांव पानसर के गांव भोजेवाला निवासी परचून व्यापारी दो सगे भाईयों से हुई लूट की घटना में शामिल थे, जो फरार चल रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से व्यापारियों से लूटे गए मोबाइल, 72 हजार रुपये में से 30 हजार रुपये, 315 बोर का तमंचा एवं छुरी बरामद किए है। बता दें कि कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों के नौकर समेत तीन बदमाशाें को पहले ही गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें