फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक का चालान करने पर दरोगा से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक ने यातायात नियम का उल्लंघन करने पर एक युवक की बाइक का चालान काट दिया। युवक ने अपने सिपाही पिता को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद उपनिरीक्षक से मारपीट कर दी। मौके पर जमकर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग आठ बजे खलासी लाइन चौकी के उपनिरीक्षक गुलाब सिंह रेलवे रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक बाइक पर गुजरा तो गुलाब सिंह ने चेकिंग के लिए उसे रोक लिया और हेलमेट न होने एवं बाइक के कागजात न दिखाने पर चालान करने लगे। जिस पर युवक भड़क उठा और अपने आपको पुलिसवाले का बेटा होने का रौब गालिब किया। उपनिरीक्षक ने उसकी बात नहीं सुनी और चालान काट दिया। इस पर युवक ने अपने पिता को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे उसके पिता ने भी उपनिरीक्षक से बहस की, जिस कारण विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सिपाही और उसके बेटे ने उपनिरीक्षक से मारपीट कर दी। घटना के कारण मौके पर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली से पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले ही सिपाही अपने बेटे को लेकर जा चुका था। इस संबंध में सीओ मुकेश मिश्र का कहना है कि बाइक का चालान काटने को लेकर विवाद हुआ था। उपनिरीक्षक ने मारपीट होनी बताई है। दोनों पक्षों की बात सुनकर सही स्थिति पता चलेगी, उसके बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें