फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर लदे ट्रक ने मोपेड सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सेमरी-सरेनी मार्ग पर महरानीगंज चौराहे पर गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने बुधवार शाम 4 बजे मोपेड सवार वृद्ध को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



मोपेड चला रहा मृतक का भतीजा बाल-बाल बच गया। खीरों पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।


सिंघौर निवासी गनेश शंकर तिवारी (80) ने उन्नाव जिले के भगवंत नगर से लोन पर मोपेड खरीदी थी। इसी लोन की किश्त जमा कर घर लौट रहा था।


मोपेड भतीजा शशिकांत तिवारी चला रहा था। दोनों जैसे ही सेमरी-सरेनी मार्ग पर महरानीगंज चौराहे के निकट पहुंचे, तभी मोपेड बेकाबू हो गई।


इसी दौरान सामने से गैस सिलिंडर लादकर आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे वृद्ध गनेश शंकर को रौंद दिया। हालांकि शोर सुनकर एकजुट हुए लोगों ने ट्रक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को थाने लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।


मृतक की पत्नी ऊषा का दो वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। उनके तीन बेटे राधेश्याम, राज और गुड्डू मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं।


थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई गौरीशंकर तिवारी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें