कारी ने किया मदरसा छात्र से कुकर्म
चिलकाना। एक गांव के मदरसे में कारी ने दस साल के छात्र के साथ 15 दिन तक जबरन कुकर्म किया। बच्चे द्वारा अपने दोस्त तथा परिजनों को बताने पर मामला खुलने के बाद गुस्साएं कारी ने दोनों बच्चों की निर्ममता से पिटाई की। पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मदरसा में गांव का ही एक दस वर्षीय बच्चा पढ़ता है। आरोप है कि मदरसे में पढ़ाने वाले कारी असजद पुत्र इरशाद ने बच्चे के साथ पिछले 15 दिन में कई बार कुकर्म किया। कारी के जुल्म से तंग आए बच्चे ने यह बात रविवार की सुबह अपने साथी को बताई। कारी द्वारा कुकर्म करने की बात मदरसे में फैल गई तथा बच्चे के परिजनों को भी पता चल गई। आरोप है कि इसी दौरान कुकर्म की बात फैलने से नाराज कारी ने पीड़ित बच्चें और उसके दोस्त की जमकर पिटाई की। कारी की पिटाई से दोनों बच्चों की कमर पर चोट के गहरे निशान पड़ गये। मामला खुलने पर पीड़ित के पिता ने रविवार देर शाम थाने में कारी द्वारा कुकर्म करने तथा पिटाई करने की तहरीर दी। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर कारी असजद के खिलाफ धारा 377 तथा पोस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित दोनों बच्चों को सोमवार को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। आरोपी कारी को पुलिस ने देर सांय उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।