फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की तारों से उलझा डंपर, आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। लक्सर से खानपुर की ओर जा रहा एक खाली डंपर गोवर्धनपुर गांव के पास 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन से छूने पर आग लग गई। चालक ने डंपर से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

रविवार तड़के पांच बजे खाली डंपर लक्सर-पुरकाजी मार्ग पर खानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही डंपर गोवर्धनपुर कस्बे में आरा मशीन के सामने पहुंचा और वहां से गुजर रही लाइन की झूलती तारें डंपर से टच हो गई। इसी तेज धमाके के साथ डंपर में आग लग गई। ड्राइवर चांद ने डंपर को रोककर छलांग लगा कर जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना के बाद गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी नरेश कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। क्षेत्र में झूल रही बिजली की तारों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें