फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ बाइक सवार ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि लिंक रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल से लौटते समय उसके साथ बाइक सवार कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज की। उसके बाद उसके घर के सामने आकर आरोपी अश्लील हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि 14 मार्च को वह लिंक रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी। उसी समय एक बाइक सवार युवक उसके पास आया और उसके साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। किसी प्रकार बचकर वह अपने घर पहुंची। आरोप है कि उसके बाद भी युवक नहीं माना और तीन चार अन्य युवकों को साथ लेकर आरोपी उसके घर के बाहर आकर छेड़छाड़ करने लगा। उसके साथ गली गलौज कर रहा है और उसे मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में उसने मंडी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें