फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नर्सिंग का कोर्स कर रही एक छात्रा के फोटो खींच शोहदे ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके फोटो व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी अपलोड कर दिए। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर बाजार क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की मां के मुताबिक उसकी बेटी शहर के एक नर्सिंग कॉलेज में कोर्स कर रही है। छात्रा की मां का आरोप है कि आते जाते उसकी बेटी को रेलवे कॉलोनी का एक युवक परेशान करता है, जिसने उसकी बेटी के फोटो भी खींच रखे हैं और उन्हें अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर भी डाल दिया है और उसकी बेटी को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सदर बाजार कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से पिछले सप्ताह घायल हुए बुजुर्ग की मौत
सहारनपुर। दिल्ली रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हुए साइकिल सवार बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के निकट प्रेम नगर निवासी बुजुर्ग छोटेलाल 31 दिसंबर की सुबह भी बाजार जाते समय विकास भवन के निकट रोडवेज बस की चपेट में आने से घायल हो गए थे। छोटेलाल के पुत्र रवि कुमार ने बताया कि घायल पिता को लेकर वे पहने जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उनके पिता को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान तीन दिन पूर्व उनकी मौत हो गई। शनिवार को रवि ने आरोपी बस चालक के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पति पर लगाया पत्नी व साले पर तेजाब फेंकने का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली के गांव सूमली निवासी मुकर्रम की पुत्री शबनम ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी मार्च 2015 में उत्तराखंड के थाना भगवानपुर अंतर्गत गांव रुहालका के निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जिस कारण शबनम सितंबर 2015 से ही मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि शुक्रवार की शाम को वह अपने बड़े भाई अली शेर के साथ छजपुरा स्थित रिश्तेदारी से बाइक पर अपने गांव वापस लौट रही थी और थाना जनकपुरी क्षेत्र के जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न स्कूल की शाखा के निकट पहुंची, तभी पति और उसके भाई ने दोनों भाई बहन पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंक कर दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में थाने में भी तहरीर दी गई है।
फाइनेंसर ने की खुदकुशी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र की गत्ता कॉलोनी में एक फाइनेंसर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें मृतक ने आत्महत्या के लिए अपने परिजनों और सीए को जिम्मेदार ठहराया है।
थाना कुतुबशेर के सुभाष नगर स्थित गत्ता कॉलोनी का निवासी गुरदीप सिंह 45 पुत्र मंगल सिंह फाइनेंस का काम करता था। परिजनों के मुताबिक गुरदीप सिंह ने तनाव के चलते शुक्रवार को पहले शराब पी और फिर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रात को गुरदीप सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने अपने इस कदम के लिए अपने परिजनों और सीए को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें