फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने आत्महत्या से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। डेरा सच्चा सौदा के समर्थक की अंबाला जेल में संदिग्ध अवस्था में मौत तथा पोस्टमार्टम होने के बाद युवक का शव गांव पहुंचा। जहां पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गम तथा गुस्से के माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि परिजन ये मानने के लिये कतई भी तैयार नहीं थे कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी।
विज्ञापन

रविवार को सरसावा थाना क्षेत्र के गांव माजरी के एक युवक रविंद्र की अंबाला जेल में मौत हो गयी थी। बताया जाता है कि रविंद्र ने जेल की बैरक के बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। अंबाला पुलिस द्वारा रविवार को इसकी सूचना सरसावा पुलिस को दी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव पहुंचे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि परिजनों का कहना था कि रविंद्र इतना कमजोर नहीं था कि हालात से घबराकर फांसी लगा ले। मृतक के पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व ही रविंद्र की मां उससे जेल में मिलकर आयी थी तब ऐसी कोई बात नजर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें