फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बोड़पुर के दो घरों में नगदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बोड़पुर के दो घरों में नगदी और सामान चोरी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव बोड़पुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये एवं सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक द्वारा देख लेने के बाद विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़ित ने दो चोरों को पहचानने का दावा करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी नाजिम ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात करीब दो बजे कुछ सामान गिरने की आवाज से उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि गांव के ही दो व्यक्ति उसके घर में चोरी कर रहे थे। विरोध करने एवं शोर मचाने पर आरोपियों ने सरियों और तमंचे की बटों से उस पर हमला बोल दिया जिसमें वह घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपी दो हजार रुपये, दो मोबाइल एवं अन्य सामान लेकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इसके अलावा गांव के ही इसरान पुत्र शबराती ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उसने चोरों द्वारा घर में घुसकर डेढ़ किलो चांदी एवं डेढ़ तोला सोने के जेवर, सात हजार की नकदी एवं अन्य कीमती सामान चोरी किए जाने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें