फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से डेढ़ लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार घरों से डेढ़ लाख का सामान चोरी
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। चोरों ने शनिवार रात दो गांवों में चार घरों को खंगालकर तीन हजार रुपये की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

चोर आधी रात के बाद करीब दो बजे पाजराणा गांव में घुसे और अब्दुर्रहमान के घर से स्मार्ट मोबाइल फोन, बैंक एकाउंट की पासबुक, तीन हजार रुपये की नगदी और जेवरात चोरी किए। इसी गांव के खालिद के घर से कुछ बर्तन और एक तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह होने पर अब्दुर्रहमान का मोबाइल तोड़कर उसके घर के पीछे फेंका गया था और पासबुक भी उसी के पास से मिली। इसके अलावा चोरों ने पास के गांव पाज रायेपुर में फुरकान और असजद के घरों में चोरी की। फुरकान के घर से करीब 20 हजार रुपये और अजसद के घर से करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया। सुबह होने पर चोरी होने का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें