फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात लूट भाग रही तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती (सहारनपुर)। कार सवार तीन महिलाओं ने अपने दो साथियों सहित सराफ से सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। सराफ के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने गाड़ी से लुटेरों का पीछा किया। पीछा होने पर हड़बड़ी में लुटेरों की कार मोड़ पर पलट गई। इस दौरान दोनों बदमाश तो मौके से फरार हो गए, जबकि तीनों महिलाएं ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गईं। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान निवासी इरफान पिछले कई सालों से गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कु़ंडा कला में रहकर सराफ का काम कर रहा है। शुक्रवार दोपहर मारुति 800 में उसकी दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं और सोने चांदी के जेवरात दिखाने के लिए कहा। जेवरात पसंद आने पर उक्त महिलाओं ने इरफान से कहा कि वह कार में बैठी बीमार महिला को जेवरात दिखाना चाहती है। वह उनके बहकावे में आ गया और जैसे ही वह महिलाओं के साथ कार में बैठी महिला को जेवर दिखाने लगा तो महिलाओं ने उससे सोने का हार, झुमकी, पंजाबी बाली, लाकेट, अंगूठी आदि जेवरात झपट लिए और धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद जब तक इरफान कुछ समझ पाता महिलाएं कार में बैठ कर भाग निकलीं।
इरफान के शोर मचाने पर वहां आस पास मौजूद मशरूर राणा, इकबाल, सनव्वर, सलीम, तौहीद ने अपनी बोलेरो जीप से लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया। गांव कुंड़ा कला से करीब दो किलोमीटर आगे हड़बड़ी में बसी मोड़ पर बदमाशों की कार पलट गई। अगली सीट पर बैठे दोनों बदमाश तो मौके से फरार हो गए, जबकि तीनों महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों महिलाएं अपना पता कभी कुछ तो कभी कुछ बता रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच.पड़ताल कर रही है। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के कब्जे से कुछ जेवरात बरामद हो गए हैं। जबकि कुछ जेवरात बदमाश लेकर फरार हो गए हैं। उधर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। महिलाओं के फरार साथियों के नाम पते भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें