फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी की कार में साइड लगने पर कांस्टेबल को पीटा, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में साइड लगने पर कांस्टेबल को पीटा, आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

सहारनपुुर। कचहरी गेट के सामने तिराहे पर बागपत में तैनात सिपाही के स्कूटर में कार की टक्कर लग जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कार सवार युवक ने सिपाही को जमकर पीटा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आईआईए के पूर्व जिलाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागपत में तैनात सहारनपुर के ग्राम रामनगर निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार किसी काम से सहारनपुर आया हुआ था। कचहरी गेट के सामने तिराहे पर भीड़ भाड़ के बीच उसके स्कूटर की साइड कार से लग गई। आरोप है कि इस पर कार सवार युवक भड़क उठा। उसने कार से उतरकर कांस्टेबल को पकड़ लिया। कांस्टेबल उस समय सादे कपड़ों में था। आरोप है कि युवक ने कांस्टेबल के साथ हाथापाई कर दी। जिससे कचहरी के सामने हंगामा हो गया। सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़वाया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बाद मेें मारपीट के आरोपी चंद्रनगर निवासी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आईआईए के एक पूर्व पदाधिकारी का बेटा है, जबकि बागपत के रमाला थाने में तैनात सिपाही रामनगर निवासी प्रदीप भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया का चचेरा भाई है। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि आरोपी युवक सिद्धार्थ को रेलवे स्टेशन के निकट से पकड़ा गया है। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया का कहना है कि वे लोग आरोपी पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचे हैं। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें