फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बना रहे होमगार्ड के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडी समिति मोड़ पर यातायात व्यवस्था में तैनात होमगार्ड के साथ ई-रिक्शा चालक ने मारपीट कर दी। जिससे होमगार्ड चोटिल हो गया। पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित मंडी समिति मोड़ पर सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे जाम की स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए वहां तैनात यातायात होमगार्ड इलम सिंह ने वाहनों को निकालना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान ई-रिक्शा चालक शफीक निवासी वाल्मीकि कालोनी ने जबरन ई-रिक्शा को निकालने का प्रयास किया। जिस पर यातायात होमगार्ड ने उसे रोक। इसी को लेकर दोनों में नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि शफीक ने पहले तो होमगार्ड इलम सिंह को ई-रिक्शा से टक्कर मार दी, फिर उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शफीक को गिरफ्तार कर लिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि होमगार्ड इलम सिंह को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। इलम सिंह की तहरीर पर आरोपी शफीक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें