फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी वारदात की फिराक में आए दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बड़ी वारदात की फिराक में आए दो बदमाशों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से टाटा सफारी कार और हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसएसआई वीरेश गिरी और चौकी इंचार्ज नुमाइश कैंप धीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ भारत माता चौक पर चेकिंग के दौरान अजय पुत्र विजयपाल निवासी रामपुरी कोतवाली नगर जिला मुजफ्फरनगर और दीपक पुत्र राजेंद्र निवासी मवाना जिला मेरठ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों के शातिर बदमाश होने की बात सामने आई। आरोपियों के पास से एक तमंचा, छुरी और टाटा सफारी कार बरामद हुई है। इन बदमाशों पर मेरठ के थाना कंकरखेड़ा और मुजफ्फरनगर के थानों लूट तथा हत्या के मामले दर्ज हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सहारनपुर आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें