फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर भगाने के लिए आग जलाते युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी में मच्छर भगाने के लिए आग जलाते समय युवक झुलस गया। वह जानवरों के बाडे़ में आग जला रहा था और वहीं पर गिर पड़ा। परिजन किसी तरह आग पर काबू पाकर आनन फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया निवासी रवि सिंह (23) पुत्र महेंद्र पाल सिंह गुरुवार की देर शाम अपने घर में बने जानवरों के बाडे़ में मच्छर भगाने के लिए कूड़े के ढेर में आग लगा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह आग के ऊपर ही गिर पड़ा, जिससे आग वह भी आग की चपेट में आ गया।

उसके कपड़ों में आग लगते ही वह चीखने चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़ कर आए। उसे आग की लपटों के बीच देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन, रवि तब तक काफी हद तक जल चुका था।
विज्ञापन


उसकी हालत को देखते हुए परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। रवि की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव का मामला, हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें