फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज बेचने के बहाने ले गए घर से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रिज बेचने के बहाने ले गए घर से बाहर
विज्ञापन

सहारनपुर। आतीश की हत्या के बाद आरोपियों ने अपने फ्रिज को पूरी तरह से खाली कर दिया और शव को फ्रिज में छिपा दिया ताकि शव से दुर्गंध न उठे। फिर फ्रिज बेचने के बहाने से रेहड़ी में रखकर घर से बाहर भिजवा दिया। पुलिस से पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि आतीश की हत्या उन्होंने 24 सितंबर को ही कर दी थी। लेकिन उसे ठिकाने लगाने का रास्ता न देख सीमा और मांगा ने अपना फ्रिज खाली कर दिया और आतीश के शव को फ्रिज में रख दिया। 25 सितंबर की सुबह ही सीमा अपनी गरीबी का रोना रोने लगी। वह बच्चों की फीस, मकान का किराया देने के लिए अपना फ्रिज बेचने की बात करने लगी। शाम को जब आतीश के शव समेत फ्रिज को एक रेहड़े में रखकर ले जाया जाने लगा तो मोहल्ले वालों के पूछने पर उसने फिर यही कहा कि बच्चों की फीस और मकान के किराए के लिए उसने अपने एक रिश्तेदार राकेश को साढ़े तीन हजार रुपये में फ्रिज बेच दिया है। हत्यारोपी शव को रेलवे लाइन पर फेंकने के बाद फ्रिज को रिश्तेदार राकेश के घर पर ही रख आए थे। पुलिस ने फ्रिज को राकेश के घर से बरामद कर लिया है।
शव को ठिकाने लगाने के लिए तैयार किए दो साथी
- एसपी सिटी पीपी सिंह ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए मांगा ने 25 सितंबर को दिन में अपने दो साथियों भोला और शिवकुमार को आतीश की हत्या किए जाने के बारे में बताया। उन्हें शव को ठिकाने लगाने के लिए तैयार किया। भोला और शिवकुमार एक रेहड़े वाले को लेकर आए और शव को फ्रिज समेत उठवाकर रेहड़े में रखवाया। मांगा के साथ भोला और शिवकुमार शव को रेलवे लाइन पर फेंक कर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या दर्शाने का किया प्रयास
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शव को रेलवे लाइन पर जोर से पटका जिससे उसका सिर फट गया। इस घटना को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश में यह सब किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें