फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में चार थाना प्रभारी और 77 दारागाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में चार थाना प्रभारी बदले
विज्ञापन

सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार ने इस बार जिले की पुलिसिंग में व्यापक फेरबदल कर डाला है। चार थाना प्रभारियों के बदलने के साथ-साथ 77 दरोगा के कार्यक्षेत्र भी बदल डाले हैं। इतने बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरण से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
एसएसपी बबलू कुमार ने जिले की पुलिसिंग में सुधार लाने के लिए और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें चार थाने के थाना प्रभारियों को बदला गया है। कुतुबशेर थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कानपुर जोन के लिए स्थानांतरण होने के चलते उन्हें रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर गंगोह के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार शर्मा को कुतुबशेर प्रभारी बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन से राकेश कुमार सिंह को गंगोह थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। पुलिस लाइन से ही लोकेश शर्मा को तीतरों का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुत्तन लाल वर्मा को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि देहात कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र कुमार राणा को अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेजा गया है। तीतरों थाना प्रभारी राजीव कुमार को भी अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेजा गया है। उप निरीक्षक महेंद्र पाल सिंह को पुलिस लाइन से डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के 77 उप निरीक्षकों का किया स्थानांतरण
महिला उप निरीक्षक नीरज चौधरी को नई मंडी से महिला थाना भेजा गया है। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को नुमाइश कैंप चौकी से नानौता, नवाबगंज चौकी प्रभारी सचिन शर्मा को नानौता, चौकी प्रभारी शहादत धर्मेंद्र सिंधु को मानकमऊ चौकी प्रभारी बनाया है। खाताखेड़ी चौकी प्रभारी संजीव भटनागर को सदर बाजार, कटेहरा प्रथम चौकी प्रभारी चेतराम शर्मा को नागल, निर्यात निगम चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह को कुतुबशेर के भैरो मंदिर चौकी प्रभारी बनाया गया है। सोहनपाल सिंह को मंडी कोतवाली से सदर बाजार कोतवाली, जय सिंह भाटी को मंडी कोतवाली से राकेश केमिकल चौकी प्रभारी, कुतुबशेर चौकी प्रभारी अनीस अहमद को गंगोह, मानकमऊ चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह को गंगोह, आदेश पाल सिंह को सदर बाजार कोतवाली से खाताखेड़ी चौकी प्रभारी, सिविल लाइन चौकी प्रभारी धीरज सिंह को गागलहेड़ी, पेपर मिल चौकी प्रभारी राजकुमार यादव को गागलहेड़ी, सदर बाजार कोतवाली से रामबाबू आर्य एवं मोनिका जिंदल को मंडी कोतवाली, शैली राणा को सदर बाजार से सिविल लाइन चौकी प्रभारी, टीपी नगर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार को नानौता, जेल चौकी प्रभारी विजेंद्र पाल शर्मा को गागलहेड़ी, गागलहेड़ी के रघुराज को नानौता, बृजभूषण शर्मा को पेपर मिल चौकी प्रभारी, जीत सिंह को पुलिस लाइन, टोडरपुर चौकी प्रभारी पवन कुमार को कुतुबशेर, लश्करपुर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को नकुड़, नवीन कुमार को फतेहपुर से नागल, बड़कला चौकी प्रभारी भगवत सिंह को देवबंद, मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी अरुण कुमार को बेहट, पंकज कुमार को देवबंद से सदर कोतवाली, खानका चौकी प्रभारी नासिर हुसैन को चौकी प्रभारी इस्लामनगर, गोपाली चौकी प्रभारी राजकुमार राणा को रामपुर कस्बा चौकी प्रभारी, शेखपुरा कदीम चौकी प्रभारी सैय्यद हेशामुद्दीन को देवबंद, अजय गुप्ता को गागलहेड़ी से पुलिस लाइन, पुलिस लाइन से यादराम सिंह को शेखपुरा कदीम चौकी प्रभारी, देवबंद के मकबरा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को कोतवाली देहात, मीरहसन को देवबंद से पुलिस लाइन, महावीर सिंह को कुंडा चौकी प्रभारी गंगोह, रणखंडी चौकी प्रभारी पुष्पपाल सिंह को लेबर कालोनी चौकी प्रभारी, नेमपाल सिंह को देवबंद से नकुड़, देवबंद की बार्डर चौकी प्रभारी सतीश कुमार यादव को जंधेड़ी चौकी प्रभारी, प्रदीप कुमार त्यागी को देवबंद से सरसावा एवं सुमन मान को नगर कोतवाली, राजकुमार को नागल से फतेहपुर भेजा गया है।
थाना नांगल से सुनील कुमार को बेहट, श्यामलाल को बिहारीगढ़ एवं कबूल सिंह को कटेहरा प्रथम चौकी प्रभारी, नकुड़ से संजय सिंह को नागल, संजीव कुमार को चौकी प्रभारी लश्करपुर, देवकीनंदन शर्मा को देवबंद, साहब सिंह दोहरे को बड़गांव, राजकुमार को सरसावा से मकबरीी चौकी प्रभारी देवबंद, सरसावा से श्रवण कुमार को देवबंद, तेजपाल सिंह को गंगोह, चुन्हैटी चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार को देवबंद, इस्लामपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी खानकाह देवबंद, वीके गौतम को रामपुर से गंगोह, इंद्रजीत सिंह को रामपुर कस्बा चौकी से देवबंद, महेश कुमार त्यागी को गंगोह से रामपुर, गंगोह की चौकी धलापड़ा प्रभारी राहुल कुमार को गोपाली चौकी प्रभारी, महेश शंकर पाठक को गंगोह से सरसावा, कुंडा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सोही को कुतुबशेर चौकी प्रभारी, अरविंद कुमार को नानौता से चौकी प्रभारी नवाबगंज, अजयवीर सिंह को नानौता से नुमाइश कैंप चौकी प्रभारी, भानु प्रताप सिंह को नानौता से देवबंद, राजकुमार तोमर को नानौता से चौकी प्रभारी सराय, जंधेड़ी चौकी प्रभारी ओमकार सिंह को देवबंद की बार्डर चौकी का प्रभारी, नरेंद्र तोमर, इंद्रपाल मलिक को तीतरो से बेहट, बेहट से लाल सिंह को चौकी प्रभारी मुजफ्फराबाद, सुरेंद्र सिंह एवं हरिओम शर्मा को तीतरो, वीरेंद्र सिंह यादव को नांगल, अजादर हुसैन को बिहारीबढ़ से देवबंद, प्रमोद कुमार को मिर्जापुर से पुलिस लाइन, सतीश कुमार को नानौता से चौकी प्रभारी टीपी नगर, गुलाब सिंह को देहात कोतवाली से बड़गांव, मनोज र्र को रामपुर से पुलिस लाइन तथा नगर कोतवाली से नरेंद्र सिंह को थाना तीतरों भेजा गया है।
सेवानिवृत्त दरोगा को भी कर दिया तैनात
एसएसपी बबलू कुमार द्वारा जिले के सभी थाने एवं चौकियों से उप निरीक्षकों के स्थानांतरण में सेवानिवृत्त दरोगा देवकीनंदन शर्मा का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। नकुड़ थाना से देवबंद स्थानांतरित किए गए देवकीनंदन शर्मा पिछले माह ही नकुड़ थाना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पुलिस की कार्यरत कर्मचारियों की सूची से अभी तक उनका नाम नहीं हटाया गया है। जिसके चलते उनकी तैनाती दर्शा दी गई।
विज्ञापन

विवादितों पर इतना करम क्यों..
एसएसपी ने पिछले एक माह में आधा दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। लेकिन जिन थानाध्यक्षों को लेकर लगातार विवाद होता रहा है, उनको न तो हटाया गया और न ही स्थानांतरित किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने बेहट और रामपुर थाना पुलिस की जमकर शिकायत की और हटाने तक की मांग कर डाली, लेकिन एसएसपी ने एक की भी नहीं सुनी। जिले के अधिकांश थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले जा चुके हैं, लेकिन बेहट और रामपुर मनिहारान थानाध्यक्षों पर एसएसपी का करम बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें