फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठलोकर में दो घरों में 25 लाख का डाका

Fri, 12 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डकैती की जानकारी देते युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में एक दर्जन से ज्यादा बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार की रात पठलोकर गांव में परचून व्यापारी और उसके भाई के परिवारों को गन प्वाइंट पर लेकर नगदी, जेवर एवं सामान समेत करीब 25 लाख रुपये की डाका डाला।
विज्ञापन


बदमाशों ने विरोध करने पर दोनों परिवारों के तीन सदस्यों को किसी हथियार की बट मारकर जख्मी भी कर दिया। वारदात के बाद जाग होने पर बदमाशों ने घर के अंदर से ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पूरा गांव बाहर सड़क पर आ गया। 

इस पर बेखौफ बदमाशों ने भीड़ को रोकने के लिए अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी और गांव से बाहर सड़क पर खड़े अपने दो वाहनों में नदी की तरफ फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस को मौका ए वारदात से बड़ी संख्या में कारतूसों के खोखे और कुछ दूरी से एक तलवार और एक जोड़ी जूते मिले। एसएसपी प्रदीप कुमार यादव और एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठलोकर निवासी राजकुमार परचून व्यापारी हैं। गांव में सड़क किनारे ही उनका मकान है। बराबर में उनके भाई विनोद रहते हैं, जिनकी घर के बाहर सरिया, सीमेंट और सेटरिंग के सामान की दुकानें हैं।

ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात 1:55 बजे 15-16 बदमाश विनोद की दुकानों के बाहर खड़े तुन के पेड़ से टीन शेड पर चढ़े और दुकानों की छत से होते हुए राजकुमार के मकान की छत पर पहुंच गए।

5-6 बदमाश छत पर बने कमरों के बरामदे में पहुंचे और यहां सो रहे राजकुमार के बेटे रोहित, सचिन और पुत्रवधू रूबी एवं भावना को जगाकर उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर उनसे अलमारियों की चॉबी लेकर जेवर और नगदी समेट ली।

इसके बाद बदमाश उन्हें नीचे ले गए। जहां बरामद में सो रहे राजकुमार और उसकी पत्नी बबली को जगाकर गन प्वाइंट पर लेकर उनसे भी अलमारियों की चाबी ली और नगदी एवं जेवर लूट लिए। 

करीब एक घंटा 55 मिनट तक बदमाशों ने पूरा घर खंगाला। यहां से बदमाशों ने 6.70 लाख की नगदी, 22 तोले सोना और 750 ग्राम चांदी के अलावा करीब एक लाख रुपये से अधिक की कीमत परचून का सामान लूटा।

विरोध करने पर बदमाशों ने राजकुमार और उसकी पत्नी बबली के माथे पर किसी हथियार की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया और यहां से बराबर वाले विनोद के मकान में उतर गए।

विनोद घर के बरामदे में और उसका परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। बदमाशों ने विनोद और उसके परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर 10 तोले सोना, आधा किलो चांदी, 60 हजार की नगदी लूटी। लूटपाट के दौरान विनोद बदमाशों से भिड़ गया।

बदमाशों ने विनोद पर कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर रहने वाले आदेश लाला के परिवार में जाग हो गई।

आदेश का बेटा अमित गुप्ता, टिंकू और उनका शहजाद शोर मचाते हुए बाहर निकले तो रामकुमार के घर में मौजूद दो बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस पर अन्य बदमाश भी बाहर सड़क पर आ गए और गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों की भीड़ दौड़ती हुई मौके पर पहुंची। भीड़ को रोकने के लिए बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गांव से बाहर खड़े अपने दो वाहनों की तरफ भाग निकले और उनमें सवार होकर नदी की ओर भाग गए। 

बदमाशों के जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद बेेहट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौका-ए वारदात से पहले सड़क किनारे से एक तलवार और दो जूते मिले। इसके बाद पुलिस आगे बढ़ी तो बड़ी संख्या में कारतूस के खोखे बिखरे हुए मिले।

इनकी संख्या ग्रामीणों के मुताबिक 17-18 थी, जिन्हें पुलिस ने इकट्ठा कराया है। दिन निकलते ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर जांच पड़ताल की। इसके बाद एसपी देहात जगदीश शर्मा और उनके बाद एसएसपी प्रदीप यादव ने मौका पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से वारदात की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें