फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया पठलोकर

Fri, 12 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट के गांव पठलोकर में डकैती डालने के दौरान बदमाशों द्वारा अंधाधुंध गोलियां बरसाई गई। एकाएक गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


दो हजार की आबादी वाला गांव एक साथ 15-16 लोगों द्वारा बरसाई जा रही गोलियों के सामने कुछ करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मौके पर जमा भीड़ बदमाशों के दुस्साहस को देखती रही।

आसपास के गांवों में भी गोलियों की आवाज सुनाई दी, लेकिन सुबह होने पर ही लोगों को रात के मामले का पता चल सका।   ग्रामीणों ने बताया कि बदमाश गोलियां बरसाते हुए गांव से बाहर सड़क किनारे खड़े किए गए अपने वाहनों (स्कार्पियो और वैन) में सवार हुए और नदी की तरफ निकल गए।
विज्ञापन


नदी में बदमाशों की वैन भी धंस गई थी तो दूसरी गाड़ी में रस्सी बांधकर उसे निकाल ले गए। तब तक भी उनके पीछे जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस को  भी मौके पर आने में वक्त लग गया। इतने में बदमाश वैन को निकालकर आसानी से फरार हो गए।  

वारदात से जाहिर है कि बदमाशों ने पहले से ही रैकी कर रखी थी। रैकी करने के बाद उन्होंने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने वाले सभी बदमाशों की उम्र 25 से 30 के बीच बताई गई है।

बदमाशों को यह भी पता था कि दोनों भाई संपन्न हैं और बड़े व्यापारी हैं। दोनों के मकानों के अंदर दाखिल होने का रास्ता पहले से देखा गया था। विनोद की दुकानों के बाहर पड़े टीन शेड के आगे खड़े तुन के पेड़ से बदमाश आसानी से टीन पर पहुंच गए और दुकानों की छत से होते हुए रामकुमार

की छत पर जा पहुंचे। इस पेड़ के अलावा चारों से ओर से कवर इन मकानों में पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। इन बदमाशों में से 5-6 ने डकैती डाली और बाकी रामकुमार की गैलरी की छत पर सड़क की तरफ हथियार लिए खड़े होकर चौकसी करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें