फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। नगर निवासी एक महिला ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके अश्लील फोटो खींच कर 20 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवकों ने धमकी दी है कि यदि रुपये नहीं दिए तो वह फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला ने बताया कि 16 दिसंबर को वह क्षेत्र के एक गांव से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में दो युवक बाइक लेकर खड़े मिले। उन्होंने महिला को बाइक पर बैठाकर जल्द घर पहुंचाने की बात कही। इस पर महिला दोनों युवकों के साथ बाइक पर बैठकर घर जाने लगी। आरोप है कि उक्त दोनो युवकों ने महिला को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। ईख के खेत में ले जाकर महिला को निर्वस्त्र कर मोबाइल से फोटो खींच लिए। महिला का आरोप है कि सोमवार को महिला को जब होश आने पर पता चला तो उसने दोनों युवकों से फोटो हटाने के लिए कहा। इस पर दोनों ने महिला से 20 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि यदि उसने रुपये नहीं दिए तो फोटो को इंटरनेट पर डाल देंगे। महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपने फोटो हटाने और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें