फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर दंपति के बैग से नगदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। कार सवार और उसकी साथी महिलाओं ने दंपति को लिफ्ट देकर उनके बैग से 12 हजार रुपये और पचास हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना नानौता के गांव हुसैनपुर निवासी केलावती पत्नी स्व. तेगसिंह ने बड़गांव थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार को उसका बेटा, पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहा थी। आरोप है कि भायला बस स्टैंड पर एक टाटा सूमो गाड़ी चालक ने उन्हें बड़गांव के लिए कहकर बैठा लिया। जैसे ही उसका बेटा बहु घर पहुंचे और बैग देखा तो पता चला कि उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, दो चांदी की पायल, 12 हजार की नगदी गायब थी। पीड़ित महिला ने थाने पर बताया कि गाड़ी चालक के साथ तीन महिला पहले से ही बैठी हुई थी। आरोप लगाया कि गाड़ी चालक और उन्हीं महिलाओं ने उसके बैग में रखे जेवरात व हजारों की नगदी चोरी कर ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें