फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहानी सराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहानी सराय में दो पक्षों में फायरिंग, दहशत
विज्ञापन


सहारनपुर। मोहल्ला लोहानी सराय में पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे रात में मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

लोहानी सराय में सोमवार आधी रात को अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से खलबली मच गई। मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान का आरोप है कि मोहल्ले के ही कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही है। सोमवार रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे और तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने घर में घुसने का प्रयास भी किया। दरवाजा न खुल पाने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली दरवाजे को भेदती हुई चली गई। घर की महिलाओं और बच्चों ने छिपकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। अब्दुल रहमान का कहना है कि आरोपी पहले भी धारदार हथियारों से हमला कर चुके हैं। हमले का मामला नगर कोतवाली में पहले से ही दर्ज है। कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर आई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें