फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने को दिन निकलते ही छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अल सुबह ही क्षेत्र में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने करीब एक लाख रुपये का समन शुल्क वसूल किया। टीम में बड़े स्तर के अधिकारियों को देखकर हर कोई हैरान था।
विज्ञापन

एक्सईएन राजीव भट्ट ने बिजली अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर नगर में बिजली चोरी की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया। अभियान की शुरूआत बुधवार की सुबह करीब 5 बजे नगर के मोहल्ला छत्ता से हुई। उक्त मोहल्ले में चेकिंग के बाद टीम नगर के गंगोह मार्ग स्थित स्टेट बैंक कालोनी पहुंची। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि तकरीबन 96 घरों में बिजली की चेकिंग की गयी, जिनमें 35 घरों में बिजली चोरी होना पाया गया। इसके अलावा 25 घरों के कनेक्शन काट दिए गए हैं, जिन पर करीब 10 लाख रुपये का बिल बकाया था। नगर में दो लोगों के घर का लोड बढ़ाया गया। वहीं कस्बे में चेकिंग के दौरान 36 घरों में बिजली व्यवस्था सही पाई गयी।
समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों द्वारा चोरी किए जाने वाले घरों से करीब एक लाख रुपये का समन शुल्क वसूला जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि जो लोग समन शुल्क की रसीद नहीं कटाएंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान टीम में एसडीओ संजय सिंह, एसडीओ सुधीर कुमार व जेई आजम अकबर, जेई धमेंद्र नोटियाल, जेई विजयपाल सिंह, जेई जितेंद्र प्रसाद, जेई संजय जोशी, लाईनमैन नवाब अली, शमशाद खान, अमर अब्बास, नेत्रपाल एवं मीटर रीडर राजीव नारंग, टीटू, शिव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें