फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में किसी करीबी का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी आराम से घर की सिर्फ अलमारी को खंगालने के बाद छत के रास्ते निकल गया। अलमारी के अलावा किसी चीज को न तो खंगाला और न ही फैलाया। जिस पर पुलिस को आशंका है कि प्रापर्टी के लालच में अथवा किसी अन्य कारण से नजदीकी ने ही महिला की हत्या की है। संभव है लूट का सिर्फ ड्रामा ही रचा गया हो।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी के खान आलमपुरा की टीचर कालोनी में मंगलवार की रात को हुई 65 वर्षीय महिला अकीला बेगम की हत्या के मामले में पुलिस की सभी एजेंसियां जांच में लगी हुईं हैं। लेकिन, अपराधी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि मृतका के घर में सिर्फ एक अलमारी को ही खंगाला गया। जबकि, कोई भी बाहरी लुटेरा होता तो उसका सभी सामान को खंगालता। यही नहीं हत्या के बाद आरोपी छत के रास्ते फरार हुआ है।
पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों ने बताया कि अकीला तभी दरवाजा खोलती थी, जब उसका कोई परिचित होता था। बाहरी व्यक्ति को वह घर में नहीं आने देती थी। पड़ोसियों के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब डेढ़ से 2 घंटे के बीच तक उसके घर के बाहर एक बाइक खड़ी रही थी। जहां मकान है, वह गली भी आगे से बंद है, इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति का आना मुमकिन नहीं लगता।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की शाम को खानआलमपुरा की नई बस्ती टीचर कॉलोनी में अकीला 65 पत्नी स्वर्गीय असलम खान का गला रेता शव उसी के घर में पड़ा मिला था। शव का पता उस समय लगा था जब पड़ोसन उसके घर से सुई-धागा लेने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें