आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज
बेहट (सहारनपुर)। बिना अनुमति के जुलूस निकालने पर कोतवाली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी और उसके भाई समेत 100-150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसएसआई सुशील कुमार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार चेयरमैन प्रत्याशी नफीस अहमद, अपने भाई रईस अहमद और 100-150 समर्थकों के साथ मोहल्ला सड़कपार से गांधी चौक बाजार तक जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस के दौरान समर्थक हाथों में चुनाव चिन्ह वाले झंडे बैनर हाथों में लिए हुए नारेबाजी कर रहे थे। जुलूस की कोई अनुमति प्रत्याशी के पास नहीं थी, जो आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 का खुला उल्लंघन था। पुलिस ने जुलूस की वीडियोग्राफी भी कराई है। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।