फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से गैंगरेप करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने कार व 50 हजार रुपये की मांग के चलते विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने तथा सामूहिक दुराचार किए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दूधली गांव निवासी विवाहिता ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वर्ष 2009 में उसकी शादी अहमदपुर गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के करीब सात साल के बाद पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसकी शादी पति के परिवार में ही एक युवक के साथ कर दी गई। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालिए उस पर मायके से कार व पचास हजार रुपये लेकर आने का दबाव बनाने लगे। जब उसने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह मायके जाकर रहने लगी। विवाहिता का आरोप है कि विगत 23 जुलाई को ससुराल पक्ष के पांच लोग उसके घर पहुंचे तथा राजीनामा कर उसे अपने साथ ले गए। जिसके बाद उक्त लोगों ने साधारणपुर रजवाहे के पास जाकर गाड़ी रोक ली और उसके साथ गैंगरेप किया और घायल हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें