फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान 125 लीटर कच्ची शराब व 5 हजार किलो लेहन बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। कच्ची शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को आबकारी विभाग ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में छापामारी की। जहां से 125 लीटर कच्ची शराब व 5 हजार किलो लेहन बरामद करने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कई लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के आदेश पर आबकारी विभाग की चार टीमों ने शुक्रवार को एसडीएम रामविलास यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह व जिला आबकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र के सैनपुर, बाबूपुर नगली, बास्तम, दुगचाड़ी और कुरलकी गांव में छापेमारी की। दुगचाड़ी और बास्तम गांव में अधिकारियों को जंगल में अवैध शराब की भट्टी चलती मिली। सैनपुर गांव के जंगल में महिलाएं कच्ची शराब निकालती मिलीं। इसके अलावा कई ओर गांवों में भी पुलिस को अवैध शराब की भट्टियां चलती मिली। जिला आबकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि छापेमारी के दौरान 125 लीटर कच्ची शराब व 5 हजार किलो लेहन बरामद करने के साथ ही उपकरणों को कब्जे में लिया गया है। बरामद शराब और लेहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जबकि बीर सिंह और मदन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें