फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को घर बुला जहर खिलाकर मार डाला -ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। दुष्कर्म के आरोपी ने एक दुस्साहसिक वारदात में पीड़ित युवती को अपने घर से बुलाया और जहर देकर मार डाला। युवती की मौत हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में हुई है। परिजनों के हंगामे के बाद डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में इस युवती के साथ दो माह पहले इसी गांव के शावेज पुत्र सलीम ने दुष्कर्म किया था। अपने विरुद्ध दर्ज धारा 376 आईपीसी के मुकदमे में आरोपी ने हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। आरोप है कि वह मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। गुरुवार की शाम करीब सात बजे उसने दुष्कर्म पीड़िता को निकाह करने की बात कहते हुए फोन कर अपने घर बुलाया और परिजनों के साथ मिलकर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। वह उल्टियां करती हुई घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। परिजनों ने डायल 100 तथा 108 पर फोन किया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ ले जाते समय सरसावा के पास युवती मौत हो गई। युवती के परिजन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। सीएमओ तथा सीओ की अनुमति के बाद शव का डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह मृतक युवती के घर गए और उसकी मां से घटना की जानकारी ली। सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें