नानौता। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अज्ञात युवक पर उसकी लड़की के फोन पर गालियां देने व घर या स्कूल से उठाने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी काफी समय से उसकी पुत्री को परेशान कर रहा है जिससे उसकी पुत्री एवं परिवार के सभी सदस्य दहशत में है।
शनिवार का थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री देवबंद स्थित एक कॉलेज में पढ़ रही है। पढ़ाई के चलते उसकी पुत्री को देवबंद जाना पड़ता है। बताया कि तकरीबन 15 दिनो से कोई अज्ञात युवक उसकी पुत्री को फोन पर उसके साथ गाली गलौज व अभद्रता कर रहा है। बीते दिवस उसकी पुत्री घर पर अकेली थी उसी समय आरोपी ने उसकी लड़की को फोन कर धमकाते हुए कहा कि वह उसके घर के सामने खड़ा है। जिससे उसकी पुत्री बूरी तरह दहशत में आ गयी है। पीड़ित पिता के अनुसार आरोपी ने उसकी पुत्री को घर से या कॉलेज जाते हुए रास्ते से उठाने की धमकी दी है। आरोपी युवक द्वारा धमकी दिये जाने के कारण छात्रा गहरी दहशत में है। छात्र के पिता का कहना है कि आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने के कारण वह अपने कॉलेज जाने से भी डर रही है। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर व आरोपी का मोबाइल नंबर देकर पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।