फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बनकर रह गईं हत्याएं, पुलिस नहीं लगा सकी सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में राज बनकर रह गईं हत्याएं। पुलिस हाईप्रोफाइल हत्याओं तक का खुलासा नहीं करपाई पुलिस। मासूम बच्ची तक की दरिंदों ने जान ले ली। लेकिन हत्यारों को सजा दिलाना तो दूर पकड़ पाने में भी पुलिस नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

साल के पहले महीने के अंतिम दिनों में जिले का हाईप्रोफाइल हत्याकांड हुआ। शहर के बड़े दुग्ध व्यवसायी राकेश अरोड़ा को रामपुर मनिहारन से सहारनपुर आते समय 30 जनवरी को रास्ते से कार समेत अपहरण कर लिया गया और रामपुर मनिहारन के निकट एक बाग में उनकी कार में ही उनका शव बरामद हुआ। उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए कई बार धरना प्रदर्शन किया गया, शहर में होर्डिंग तक लगे। लेकिन साल खत्म होने को आई, पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर हत्या के कारण तक का पता नहीं लगा सकी। परिजन अधिकारियों के दफ्तरों के आज तक चक्कर काट रहे हैं।
सिर्फ यही मामला नहीं कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम सबदलपुर में 7 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। शुरू में तो पुलिस ने लोगों को दिखाने के लिए गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लिया भी। लेकिन बाद में पुलिस ने इस हत्याकांड के दरिंदों की तलाश ही बंद कर दी। इस घटना को सात-आठ महीने बीत गए। हाल में ही हत्या की कई घटनाएं घटित हो चुकीं हैं। सर्किट हाउस के सामने शुगर मिल के खंडहर बने आवास में युवक पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर युवक की हत्या कर दी गई और शव को खंडहर में फांसी के फंदे पर लटका दिया। इसके अलावा देहात कोतवाली के सामने ही कालोनी में ब्यूटी पार्लर संचालिका राधिका की सरेशाम गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस अभी तक कन्फ्यूज है कि हत्या नजदीकी ने की है, या फिर किसी रंजिश में हत्या की गई। इस घटना को भी एक माह से अधिक हो चुका है। पिछले सप्ताह ही अपने गांव जाते समय ग्राम टोपरी निवासी सुभाष की ग्राम सुल्तानपुर की पुलिया के निकट हत्या कर दी गई। यह हत्याकांड भी राज बनकर रह गया। तीन दिन पूर्व चिलकाना रोड पर एक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन न तो उसकी शनाख्त हो पाई और न ही हत्या का खुलासा हो सका। इसके अलावा भी कई अन्य हत्याएं हैं, जिनके मामले में पुलिस अभी भी अंधेरे में ही तीर चला रही है। न तो हत्याकांड के कारणों का पता चल पा रहा और न ही हत्यारे ही पकड़े जा रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि घटनाओं के खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ हत्याओं का शीघ्र ही खुलासा होने की संभावना है। कई मामलों में जानकारी हो चुकी है, सिर्फ गिरफ्तारी होनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें