फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्वर गैंग के 11 सदस्यों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान पकड़े गए साल्वर गैंग के 11 सदस्यों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के भी नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक होटल से पकड़े गए साल्वर गैंग के सदस्यों के पास से 97 हजार की नगदी, 200 फर्जी आधार कार्ड, 233 परिचय पत्र और 13 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी शंकरपाल, बिजेंद्र कुमार, मनीष, कपिल नागर, सचिन, सुबोध, रणधीर, राहुल, पंकज, सोहनपाल और दीपक को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से पूछताछ में कुछ ओर लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। बता दें कि पकड़े गए आरोपी पेपर साल्व कराने के लिए अभ्यर्थी से चार रुपये में ठेका लेते थे। यह 30 से 40 अभ्यर्थियों के पेपर साल्व करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें