फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनपुर में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनपुर में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सैनपुर गांव में रविवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जहर देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सैनपुर निवासी कदम सिंह ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि दोपहर के समय उनकी बेटी कोमल घर में अकेली थी। जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने घर से गांव के ही सोनू नाम के युवक को भागते हुए देखा। अंदर पहुंचे तो वहां कोमल तड़फ रही थी। युवती ने बताया कि सोनू उसे जहर देकर भागा है। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उपचार के लिए युवती को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल पंकज त्यागी सीएचसी पहुंचे तथा परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि युवक फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने युवती को जहर क्यों दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें