फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मी झुलसा, विरोध में जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदाकर्मी झुलसा, विरोध में जाम लगाया
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। बिजलीघर से शटडाउन लेकर गांव के ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक कर रहा संविदाकर्मी अचानक आपूर्ति चालू करने पर करंट से झुलस गया। परिजन उसे बेहट सीएचसी लेकर आए। उसे हायर सेंटर भेजा गया। उधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बेहट बिजलीघर के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराकर कुछ देर बाद जाम खुलवाया।
गांव हुसैन मलकपुर निवासी अमित (30) पर संविदाकर्मी कार्यरत है। शनिवार रात से उनके गांव की बिजली आपूर्ति ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से बंद थी। परिजनों के मुताबिक अमित ने रविवार सुबह सवा आठ बजे बिजलीघर पर मौजूद संविदाकर्मियों प्रीतम और मोहन से शटडाउन लिया और ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को ठीक करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि काम करते समय बिजलीघर से आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे अमित करंट लगने से झुलस गया। परिजन उसे बेहट सीएचसी लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के विरोध में हुसैन मलकपुर के ग्रामीणों ने बेहट बिजलीघर के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह एवं एसएसआई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि करंट लगने से झुलसे संविदाकर्मी अमित के पिता प्रकाश चंद की तहरीर पर आरोपी संविदाकर्मी प्रीतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, विद्युत निगम के जेई अभय कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात संविदाकर्मी प्रीतम और मोहन को फिलहाल हटा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें